फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   National Commission for Women Chairperson heard grievances

Ghaziabad News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
National Commission for Women Chairperson heard grievances
बुलंदशहर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बृहस्पतिवार को जनपद भ्रमण किया। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिला जनसुनवाई की। इसमें 47 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। आयोग की अध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान आहार थाना क्षेत्र की एक महिला अपने नवजात बच्चे के साथ पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची। जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को महिला और बच्चे के उपचार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और जननी सुरक्षा योजना समेत अन्य पात्र योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर तथ्यात्मक जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई के बाद रहाटकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण और बाल विकास से संबंधित कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव ने जनपद में संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन कल्याण, पंचायती राज, कौशल विकास और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग की ओर से महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं की भी समीक्षा हुई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र महिला या बच्चा शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

नेशनल कमीशन फॉर विमेन (एनसीडब्ल्यू) की ओर से डीएवी कॉलेज, बुलंदशहर में कैंपस कॉलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को महिला सुरक्षा, जेंडर सेंसिटाइजेशन, साइबर सेफ्टी और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण (पॉश) अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। इंटरैक्टिव सत्र में विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed