{"_id":"6a3830617b4375dc810b02c4","slug":"farmers-to-stage-a-sit-in-at-bhopura-chowk-on-june-25-against-the-gdas-failure-to-keep-its-promises-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20373-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीडीए के वादाखिलाफी के खिलाफ 25 जून को भोपुरा चौक पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीडीए के वादाखिलाफी के खिलाफ 25 जून को भोपुरा चौक पर किसानों का धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। 6 प्रतिशत विकसित प्लॉट की मांग 14 साल से पूरी न होने पर भोपुरा गांव के किसानों ने आंदोलन का एलान कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के नेतृत्व में 25 जून, बृहस्पतिवार को भोपुरा चौक पर धरना-प्रदर्शन होगा।
किसानों का आरोप है कि जीडीए अधिकारी पिछले 14 साल से सिर्फ आश्वासन देकर गुमराह कर रहे हैं। भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष अमित कसाना ने बताया कि कई बार अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन हर बार ठोस कार्रवाई के बजाय सिर्फ वादे मिले। झूठे आश्वासन और टालमटोल की नीति से किसानों का धैर्य अब जवाब दे चुका है।
धरने की रणनीति तय करने के लिए रविवार को किसानों की बैठक हुई। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि मांग का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। किसानों ने कहा कि जीडीए अधिकारी वर्षों से उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे।
विज्ञापन
किसानों ने साफ किया कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और 6 प्रतिशत विकसित प्लॉट मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने को लेकर गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं।