सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out at readymade garment factory.

Ghaziabad News: रेडीमेड कपड़ों की फैक्टरी में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at readymade garment factory.
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेडीमेड कपड़ों की फैक्टरी में रविवार शाम करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने एक वाटर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया की ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर डी1 में भुट्टो खान नाम की महिला रेडीमेड कपड़े बनाने की फैक्टरी संचालित करती हैं। देर शाम अचानक उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। बताया कि आग फैक्टरी के भूतल पर बने टीन शेड में रखे कपड़ों के थान में लगी थी। एक वाटर टेंडर की मदद से तुरंत आग को बुझा कर हालात पर काबू पाया गया। बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है, हालांकि जांच के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed