{"_id":"6a382dc9c6c788adea00ba66","slug":"fire-breaks-out-in-readymade-garment-showroom-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109901-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेडीमेड गारमेंट के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेडीमेड गारमेंट के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीनगर। राज चौपला के समीप निवाड़ी मार्ग स्थित रेडीमेड गारमेंट के शोरूम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग के कारण लाखों रुपये का कपड़ा जल गया।
सूर्य नगर कॉलोनी के रहने वाले रामकुमार सिंह का राज चौपला के समीप निवाड़ी मार्ग पर रेडीमेड गारमेंट का शोरूम है। शनिवार रात वह शोरूम बंद कर घर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने रविवार सुबह शोरूम से धुआं निकलता देखा। उन्होंने मामले की जानकारी रामकुमार सिंह को दी। रामकुमार सिंह ने दमकल विभाग को शोरूम में आग लगने की सूचना दी। व्यापारी और आसपास के लोगों ने बाल्टी आदि की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुए। दमकलकर्मियों ने लगभग तीस मिनट के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया।। एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।