{"_id":"6984fd9247ece5e84708da46","slug":"four-people-were-duped-of-rs-1-crore-in-the-name-of-crypto-currency-three-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15323-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर चार लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर चार लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर चार लोगों से करीब एक करोड़ रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को लोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों ठग अपने गिरोह के साथ मिलकर लोगों का पैसा क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने का झांसा देते थे। इसके बदले मोटे मुनाफे का आश्वासन देते थे। धोखाधड़ी करने के भागे हुए दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि लोनी थाना पुलिस को सालेह नगर कॉलोनी निवासी शिवकुमार ने 4 फरवरी को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पीड़ित का आरोप है कि अपरकोट निवासी कैफ, अमन, जमशेद व रुचिर निवासी कोयल एंकलेव थाना टीला मोड़ ने क्रिप्टो करेंसी में 60 लाख रुपये का निवेश कराया था। इसके एवज में मोटी रकम मिलने का लालच दिया था। सारी रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई थी। जब रुपये ट्रांसफर हो गए तो उसने शिव कुमार का फोन सुनना ही बंद कर दिया। आरोप है कि पीड़ित आरोपियों से मिला और अपने रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की।
जांच में अबुबकर निवासी अपर कोट का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कैफ, अबुबकर निवासी अपरकोट व रुचिर निवासी कोयल एंक्लेव निवासी थाना टीला मोड को राशिद अली गेट लोनी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करते है। शिव कुमार को भी मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अब तक चार लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। एसीपी ने बताया कि पुलिस गिरोह के भागे हुए आरोपी अमन व जमशेद निवासी अपरकोट की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
डॉलर में रुपये कन्वर्ट करते थे
एसीपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि जिन लोगों से वह रकम लेते थे। उनको वह विदेश भेज कर डॉलर में कन्वर्ट कर देते थे। इसके बाद वह डॉलर को रुपये में बदलवा देते थे। बदले हुए रुपयों को वह अपनी जरूरत के इस्तेमाल करते थे। जिन लोगों का रुपया वह लेते थे उन्हें शेयर मार्केट में नुकसान होने की बात कहकर बहका देते थे।
धोखाधड़ी के शिकार थाने पर कर सकते हैं शिकायत
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी केवल एक पीड़ित सामने आया है। जबकि तीन और लोगों से रुपये ठगे जाने की बात आरोपियों ने स्वयं कबूल की है। ऐसे में जिन लोगों के साथ ठगी हुई है वह थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Trending Videos