सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation's revenue inspector assaulted, case registered

Ghaziabad News: नगर निगम के राजस्व निरीक्षक से मारपीट, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's revenue inspector assaulted, case registered
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित नगर निगम जोनल कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार से दो लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान वह चोटिल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार ने शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर दो व्यक्ति शराब के नशे में उनके पास पहुंचे। दोनों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। यहां तक कि रोकने पर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दे डाली। जब तक राजस्व निरीक्षक मदद के लिए किसी को बुलाते तब तक आरोपी मौके से भाग गए। बताया कि वह मारपीट में चोटिल भी हुए है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed