{"_id":"6a74ee50bbcbff86e5090036","slug":"fraud-of-the-pretext-of-selling-land-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-948803-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जमीन बेचने का झांसा देकर 99.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जमीन बेचने का झांसा देकर 99.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र के गांव डिडवारी में कृषि की जमीन बेचने का सौदा कर नोएडा की एक कंपनी से 99.50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि गजेंद्र ने डीसीपी से शिकायत कर मसूरी थाने में दो भाई पवन कुमार और शिवेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि गजेंद्र सिंह के मुताबिक वह ओरियन अलॉय स्ट्रिप्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। कंपनी नोएडा सेक्टर 63 में स्थित है। गजेंद्र ने बताया कि चित्तौड़ा निवासी पवन कुमार और शिवेंद्र कुमार ने खुद को डिडवारी गांव स्थित कृषि भूमि का मालिक व जमीन पर काबिज बताया। उन्होंने जमीन बेचने का सौदा कंपनी के साथ तय किया। सौदा तय होने के बाद पवन ने 51,03,000 में से 49,75,000 रुपये ले लिए। ऐसे ही शिवेंद्र ने भी 51,03,000 में से 49,75,000 रुपये ले लिए। दोनों भाइयों ने कुल 99,50,000 रुपये लेने के बाद कंपनी के लोगों को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया और जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की फिराक में लग गए। उन्होंने पूर्व में मसूरी थाने में शिकायत दी। आरोप है कि आरोपी एग्रीमेंट छिपाते हुए अन्य लोगों से सौदा करने लगे हैं। विरोध करने पर आए दिन साइट पर आकर जमीन की दीवार तोड़कर गाली-गलौज करते हैं। अब बैनामा करने से इन्कार कर रहे हैं। ऐसा करके आरोपियों ने कंपनी के 99.50 लाख रुपये हड़प लिए। एसीपी मसूरी सुनील कुमार का कहना है कि मामले में पांच अगस्त को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।