{"_id":"6a74eec721c49b2cd00ab589","slug":"reserved-beds-increased-for-kanwariyas-at-the-joint-hospital-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-948643-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कांवड़ियों के लिए संयुक्त अस्पताल में बढ़ाए गए आरक्षित बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कांवड़ियों के लिए संयुक्त अस्पताल में बढ़ाए गए आरक्षित बेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त जिला अस्पताल ने अपनी तैयारियां और मजबूत कर दी हैं। अस्पताल प्रशासन ने कांवड़ियों के उपचार के लिए आरक्षित बेडों की संख्या बढ़ाते हुए दूसरी मंजिल पर छह बेड का नया वार्ड तैयार किया है। इससे पहले इमरजेंसी में भी छह बेड कांवड़ियों के लिए आरक्षित किए जा चुके हैं। बीते चार दिनों में दुर्घटना और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 15 से अधिक कांवड़िये उपचार के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं।
कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख मार्गों पर चिकित्सा शिविर स्थापित किए हैं। इन शिविरों में चौबीस घंटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता के लिए मोबाइल मेडिकल टीमें भी सक्रिय हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में कांवड़ियों के लिए 120 बेड और निजी अस्पतालों में 130 बेड आरक्षित किए गए हैं। संयुक्त जिला अस्पताल में इमरजेंसी के छह बेड पहले से आरक्षित हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अब दूसरी मंजिल पर अतिरिक्त छह बेड का नया वार्ड भी तैयार कर लिया गया है। फिलहाल वार्ड में कांवड़ियों की संख्या कम होने के कारण कुछ बेड पर सामान्य मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि कांवड़ियों के उपचार को लेकर अस्पताल पूरी तरह तैयार है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है, ताकि इलाज के दौरान बेड की कमी न होने पाए।