सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghanshyam had bought a new knife to kill his wife

Ghaziabad News: पत्नी की हत्या के लिए घनश्याम खरीदकर लाया था नया चाकू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ghanshyam had bought a new knife to kill his wife
विज्ञापन
रिची कुमार
Trending Videos

लोनी। रंगाई-पुताई करने वाले घनश्याम ने जिस चाकू से पत्नी मीनू और बेटी पर हमला किया वह उसे कई दिन पहले खरीद कर लाया था। आरोपी ने चाकू को पायदान के नीचे छिपाया कर रखा और घटना के दौरान पत्नी पर हमला करके जान ले ली। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने पहले ही हत्या की साजिश रच रखी थी। चूंकि घर में पहले जो चाकू था उसे मीनू ने फेंक दिया था। लेकिन हत्या के मंसूबे से वह नया चाकू खरीदकर लाया था। हालांकि इससे पहले भी आरोपी अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास कर चुका था। इस बात की तस्दीक मीनू के बेटे दिवांग ने पुलिस के सामने की।
जांच के दौरान मीनू के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता आए दिन झगड़ा-विवाद करते थे और कई बार पहले भी चाकू से हमला कर मां को घायल कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि उनकी मां घरेलू सहायिका थी। जबकि उनके पिता रंगाई-पुताई का काम करते थे, लेकिन मां कई घरों में काम करके उनसे ज्यादा रुपये कमा लेती थी तो वह उस पर संदेह करते थे। यह संदेह उनके दिल में घर कर गया था और इसी बात को लेकर अकसर मारपीट भी करते थे। पुलिस ने बताया कि जिस तरह घटना को अंजाम देने के लिए नया चाकू खरीदकर लाया गया था। उससे साफ है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले ही साजिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हत्या करने के बाद 7 मिनट तक पत्नी को निहारता रहा आरोपी
घनश्याम ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और बेटी भी पेट में चाकू लगने से घायल हो गई तो करीब 7 मिनट तक वह घर पर खड़ा होकर दोनों को निहारता रहा। इसके बाद उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर कहा कि उसने अपनी पत्नी पर चाकू मारकर हत्या कर दी है और वह खून से लथपथ पड़ी है। उसके साथ ही बेटी भी चाकू लगने से घायल हो गई है। पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से जब घर का पता पूछा तो उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया। काफी देर तक पुलिस घर का पता करने के लिए भटकती रही। लेकिन कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों ने भी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो मौके पर पहुंची। अंकुर विहार एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम को र बुलाकर नमूने लिए गए है। घनश्याम के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed