{"_id":"69a73b2b01c1e510870ac136","slug":"wife-murdered-daughter-attackedself-informed-police-by-phone-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16303-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पत्नी की हत्या, बेटी पर जानलेवा हमला...फोन कर खुद दी पुलिस को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पत्नी की हत्या, बेटी पर जानलेवा हमला...फोन कर खुद दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। डीएलएफ एमएम रोड स्थित फ्लैट में मंगलवार दोपहर घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुताई का काम करने वाले घनश्याम ने पत्नी मीनू (50) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां को बचाने आई छोटी बेटी हिमांशी पर भी उसने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया।
घटना अंकुर विहार थाना क्षेत्र की है। अंकुर विहार एसीपी ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मीनू और हिमांशी को खून से लथपथ पाया। दोनों को तत्काल 50 सैय्या बेड अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मीनू की मौत हो गई। हिमांशी की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके पेट पर चाकू के जख्म हैं।
-- -- -
पत्नी पर करता था शक
मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली मीनू पति घनश्याम, बड़ी बेटी भावना, छोटी बेटी हिमांशी और बेटे दिवांग के साथ रहती थी। भावना दिल्ली के बुराड़ी में नौकरी करती है, वह घटना के समय अपने कार्यस्थल पर थी। घर पर हिमांशी व दिवांग मौजूद थे। एसीपी ने बताया, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घनश्याम पत्नी पर शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस की टीमें घनश्याम की तलाश कर रही हैं।
-- -- -
मां को बचाने के लिए पिता से भिड़ी
हिमांशी ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर की छात्रा है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि मां के साथ पिता मारपीट कर रहे थे। अचानक उन्होंने चाकू निकालकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पहला वार होते ही हिमांशी मां से लिपट गई। वह जान की भीख मांगने लगी, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा। जब बेटी ने चाकू पकड़ने की कोशिश की तो उसके पेट में भी चाकू घोंप दिया। इससे हिमांशी जमीन पर गिर पड़ी।
Trending Videos