गाजियाबाद स्थित डीएलएफ एमएम रोड स्थित फ्लैट में मंगलवार दोपहर घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुताई का काम करने वाले घनश्याम ने पत्नी मीनू (50) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां को बचाने आई छोटी बेटी हिमांशी पर भी उसने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया।
होली पर घनश्याम ने खेली खून की होली: पत्नी की हत्या, बेटी पर जानलेवा हमला...फोन कर खुद दी पुलिस को सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)।
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 04 Mar 2026 05:18 AM IST
सार
हिमांशी ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर की छात्रा है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि मां के साथ पिता मारपीट कर रहे थे। अचानक उन्होंने चाकू निकालकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पहला वार होते ही हिमांशी मां से लिपट गई। वह जान की भीख मांगने लगी, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा।
विज्ञापन