सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad has a total of 22,63,513 voters, ranking fourth in the state in terms of new voter registration.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में कुल 22,63,513 मतदाता, नए नाम जोड़ने में प्रदेश में चौथा स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad has a total of 22,63,513 voters, ranking fourth in the state in terms of new voter registration.
विज्ञापन
गाजियाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा होने के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 22,63,513 नाम शामिल किए गए हैं। इनमें 2,43,666 नए नाम जोड़े गए हैं। नए नाम जोड़ने के मामले में गाजियाबाद प्रदेश में चौथे स्थान पर है। पूरी प्रक्रिया के दौरान 5,47,478 नाम हटाए भी गए।
Trending Videos

अपर जिलाधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद भी अगर किसी को अपना नाम जोड़ना है तो वह नियमानुसार फॉर्म भर सकता है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2025 से शुरू हुई एसआईआर की प्रक्रिया में 10 अप्रैल 2026 तक 40 से अधिक बैठकें हुईं, जिनमें मतदाता सूची पर चर्चा की गई। इसके बाद सूची जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----


साहिबाबाद में सबसे ज्यादा मतदाता


जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 7,25,985 मतदाता साहिबाबाद में हैं। दूसरे स्थान पर लोनी है, जहां 4,46,941 मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में हैं। इसके अलावा मुरादनगर में 3,92,006, गाजियाबाद में 3,90,472 और मोदीनगर में 3,08,109 मतदाता हैं। एसआईआर के बाद सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम कटने के मामले में भी साहिबाबाद आगे है, यहां तीन लाख से अधिक नाम मतदाता सूची से कटे हैं। वहीं, गाजियाबाद में आंशिक रूप से शामिल धौलाना विधानसभा क्षेत्र के इस हिस्से में 98,189 मतदाता हैं। आंशिक रूप से शामिल धौलाना विधानसभा को जोड़ने पर गाजियाबाद में मतदाताओं की संख्या 23,61,702 हो जाती है।
----


महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की संख्या
जिले की मतदाता सूची में पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब दो लाख अधिक है। पूरे जिले में 12,65,405 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिलाओं की संख्या 9,97,978 है। मतदाता सूची में 130 थर्ड जेंडर का नाम भी हैं।
----


प्रदेश के औसत से ज्यादा युवा वोटर गाजियाबाद में


अंतिम सूची में 36,483 मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। कुल मतदाताओं में इनकी हिस्सेदारी 1.61 फीसदी है, जबकि प्रदेश स्तर पर यह 1.32 फीसदी है। सबसे ज्यादा 10,775 युवा मतदाता साहिबाबाद में हैं। जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 7,178 है।
----
विधानसभावार मतदाता
विधानसभा कुल पुरुष महिला थर्ड जेंडर

साहिबाबाद 7,25,985 4,30,903 2,95,045 37
लोनी 4,46,941 2,45,547 2,01,360 34
मुरादनगर 3,92,006 2,10,456 1,81,530 20
गाजियाबाद 3,90,472 2,12,105 1,78,350 17

मोदीनगर 3,08,109 1,66,394 1,41,693 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed