सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fault in line found after nine days, residents drinking contaminated water for 10 days

Ghaziabad News: नौ दिन बाद मिला लाइन में फाल्ट, 10 दिन से दूषित पानी पी रहे निवासी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fault in line found after nine days, residents drinking contaminated water for 10 days
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-4 स्थित पार्क एवेन्यू सोसायटी के साथ ही अन्य घरों में 10 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदे पानी की वजह से बच्चों को पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित है। दूषित पानी की शिकायत पार्षद, जलकल और सीएम पोर्टल पर भी की गई है। इसके बावजूद निवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पाने के कारण लोगों को बाजार से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इतना ही नहीं तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भी नौवें दिन पाइप लाइन के फाल्ट को तलाश पाई है।
Trending Videos

आरडब्ल्यूए सदस्य आनंद प्रकाश ने बताया कि कॉलोनी में करीब 10 दिनों से दूषित पानी सप्लाई हो रही है। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के चलते सीवर का पानी मिलकर आ रहा है। इसकी शिकायत भी की गई और तकनीकी अधिकारी-कर्मचारियों ने भी निरीक्षण किया लेकिन पाइपलाइन का फाल्ट नहीं मिला। निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में करीब 200 फ्लैट में चार से पांच हजार लोग रहते हैं। बच्चों को पेट दर्द के बाद बच्चों को लेकर चिकित्सकों के पास गए तो उन्होंने इसकी वजह पानी बताई। इसके बाद बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर ही पी रहे हैं और घरेलू कामकाज भी उसी से करना पड़ रहा है। रोजाना के 150 से 300 रुपये लोगों के पानी पर खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पाइपलाइन में लीकेज या फॉल्ट होने की वजह से गंदे पानी की समस्या आ रही थी। कई दिन से फॉल्ट तलाश की जा रही थी अब बृहस्पतिवार को फाल्ट मिल गया है। मरम्मत करके जल्द ही साफ पानी की आपूर्ति की जाएगी।- सोमेंद्र तोमर, अवर अभियंता, जलकल
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed