सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The death of the elderly man has not been revealed, the viscera is safe.

Ghaziabad News: बुजुर्ग की मौत का नहीं हुआ खुलासा, बिसरा सुरक्षित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The death of the elderly man has not been revealed, the viscera is safe.
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला स्थित बंद मकान में चार दिन से लापता अजीजुद्दीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने उनका बिसरा सुरक्षित रखकर उसे जांच के लिए भेजने की बात कही है। पुलिस ने मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। हालांकि अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।
Trending Videos

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अजीजुददीन की चार दिन पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी और बृहस्पतिवार को उनका शव घर के पड़ोस में ही एक व्यक्ति के मकान में मिला था। शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे और मकान मालिक से भी पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और आसपास के लोगों से हुई पूछताछ में कुछ ठोस साक्ष्य हाथ लगे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावना थी कि चोट लगने से अजीजुददीन की मौत हुई थी, लेकिन पोस्टमार्टम में यह बात भी साफ हो गई है कि चोट से उनकी मौत नहीं हुई है। अब बिसरा रिपोर्ट की जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed