{"_id":"6032992c8ebc3ee8f97618dd","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2141691106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानसेवक किसानों से भी बातचीत को निकालें समय : गुल पनाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानसेवक किसानों से भी बातचीत को निकालें समय : गुल पनाग
विज्ञापन
यूपी गेट किसानों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंची अभिनेत्री गुल पनाग।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानसेवक किसानों से भी बातचीत को निकालें समय : गुल पनाग
साहिबाबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री गुलपनाग रविवार को किसान आंदोलन में दूसरी बार अपना समर्थन देने के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूपी गेट पर बनाई गई ‘किसान की अदालत’ का राकेश टिकैत के साथ निरीक्षण किया। अमर उजाला से बातचीत में गुलपनाग ने सरकार से किसानों की समस्या को समझते हुए जल्द निष्कर्ष निकालने की बात कही।
बॉलीवुड अभिनेत्री गुलपनाग ने कहा कि इतने दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें कई तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ रही हैं। मजबूरी में किसान अपने परिवार से दूर सड़क पर बैठे हैं। उम्मीद यही है कि सरकार किसानों की समस्याओं को समझेगी और जल्द ही इसका कोई निष्कर्ष निकलेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी जगह इतनी बैरिकेडिंग को नहीं देखी थी। लेकिन अब लगता है जो लोग आंदोलन में आकर समर्थन देना चाहते हैं उन्हें रोकने या परेशान करने के लिए यह बैरिकेडिंग लगाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों से वार्ता में एक कॉल की दूरी पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानसेवक हैं, वह जगह-जगह जाकर लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं और चुनाव मोड में आकर अभियान भी चला रहे हैं। लेकिन यदि वह थोड़ा समय निकालकर किसानों से भी बात करें तो सब अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि पीएम यदि हेलिकॉप्टर से आएंगे तो भी उन्हें सिर्फ पांच मिनट का ही समय लगेगा। इस बीच अभिनेता या अभिनेत्रियों द्वारा किसानों पर टिप्पणी व समर्थन के बारे में उन्होंने कहा कि यह लोगों के व्यक्तिगत मामले हैं, जिन्हें किसानों को समर्थन करना है वो आगे आए हैं। उन्होंने सरकार से गुजारिश की कि जल्द से जल्द किसानों के लिए समाधान निकालें।