{"_id":"6afc18688a4f97790b02ac3e","slug":"ghaziabad-police-arrest-two-smugglers-with-cannabis-worth-80-lakh-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 80 लाख के गांजे के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा और विशाखापत्तनम से मंगाते थे माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 80 लाख के गांजे के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा और विशाखापत्तनम से मंगाते थे माल
Tue, 17 Nov 2026 02:34 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:34 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण त्यागी (पुत्र श्रीचन्द, निवासी- भनेडा, हाल निवास- केशव कुंज कॉलोनी, मोदीनगर) और अरुण शर्मा (पुत्र राजकुमार, निवासी- जटौली, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहर के तहत अपराध शाखा और थाना मुराद नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लगभग 164 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक आइसर कैंटर बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
ऐसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन और उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में दिनांक 16 नवंबर की रात्रि को चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल हुई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा एवं थाना मुराद नगर पुलिस ने काकड़ा पुलिया से सोंडा पुल नहर की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान रात करीब 11 बजे आइसर कैंट को रोका।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण त्यागी (पुत्र श्रीचन्द, निवासी- भनेडा, हाल निवास- केशव कुंज कॉलोनी, मोदीनगर) और अरुण शर्मा (पुत्र राजकुमार, निवासी- जटौली, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ) के रूप में हुई है। थाना मुराद नगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरुण शर्मा की मेरठ के जटौली में परचून की दुकान है, जहां करीब 25 साल पहले प्रवीण से उसकी मुलाकात हुई थी। वर्ष 2017 से दोनों अवैध शराब की तस्करी में लिप्त थे। शराब तस्करी में ज्यादा मुनाफा न होने के कारण वे पिछले 8 महीनों से अरविंद उर्फ भूरा के माध्यम से अवैध गांजे की तस्करी करने लगे।
तस्करी के लिए प्रवीण ने अपने दोस्त योगेंद्र के नाम पर आइसर कैंटर खरीदा था, जिसकी किस्त दोनों मिलकर भर रहे थे। आरोपी ओडिशा और विशाखापत्तनम के स्थानीय तस्करों से डील करते थे और गांजा छिपाकर अलग-अलग रास्तों से एनसीआर व पश्चिमी यूपी में सप्लाई करते थे। आपसी बातचीत के लिए वह एक एप का इस्तेमाल करते थे।
