सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal hookah bar raided in mall, four arrested

Ghaziabad News: माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal hookah bar raided in mall, four arrested
कौशांबी पुलिस ने अवैध हुक्का बार संचालन मामले में गिरफ्तार किए चार लोग। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित मॉल में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में छापा मारकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बुलंदशहर के सनेती भाईपुर निवासी गोविंद चौहान, शिकारपुर का रहने वाला कुनाल शर्मा, मोदीनगर के नवीन और दिल्ली के करावल नगर निवासी गिरीश शामिल हैं। वहीं पुलिस के पहुंचते ही संचालक जितेंद्र यादव मौके से भाग गया। पुलिस ने मालिक समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध हुक्का-बार संचालित होने की शिकायत मिली थी। पहले एक व्यक्ति को भेजकर शिकायत की पुष्टि कराई गई। इसके बाद कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने आधा दर्जन हुक्के और भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद बरामद किए। वहीं, चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। चारों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हुक्काबार के मालिक अमित चौधरी, पार्थ ठाकुर और सुधीर जायसवाल संयुक्त रूप से हैं। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मालिक समेत सभी आठ लोगों को नामजद किया गया है। जल्द बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed