फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Insurance policy changed using forged signature; probe launched

Ghaziabad News: फर्जी हस्ताक्षकर कर बीमा पॉलिसी बदली, जांच शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Insurance policy changed using forged signature; probe launched
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के श्याम पार्क एक्सटेंशन निवासी सुरेंद्र कुमार अरोड़ा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को धोखाधड़ी के आरोप में तहरीर सौंपी है। उन्होंने युवक पर बीमा कर्मचारी बनकर फर्जी हस्ताक्षर करके पॉलिसी बदलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जून 2023 में वह राजेंद्र नगर स्थित एक निजी बैंक की शाखा में गए थे। यहां उन्हें एक बीमा कर्मी मिला। उसके बार-बार कहने पर उन्होंने एक लाख रुपये का बीमा करा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 29 जून 2023 को आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर कर पॉलिसी रद्द कर दी और उनकी पत्नी के नाम से नई पॉलिसी शुरू कर दी। इसी बीच वह दो लाख रुपये प्रीमियम और किश्तों का भुगतान कर चुके थे। इस वर्ष उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपी ने केवल 37 हजार रुपये मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्हें दो लाख रुपये से भी अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि जांच की जा रही है, फर्जी हस्ताक्षर करने वाले बीमा कर्मी से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed