{"_id":"6a6fa586ae3b96fa000940b7","slug":"three-arrested-with-stolen-bike-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22188-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। लिंकरोड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ रविवार को चेकिंग के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपी वैशाली सेक्टर चार निवासी अरबाज खान उर्फ मोटा, महाराजपुर गांव निवासी सुल्तान और वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास रहने वाला नेक मोहम्मद है।
तीनों ने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रविवार को पुलिस दिल्ली बॉर्डर के पास चेकिंग कर रही थी। दिल्ली की तरफ से एक ही बाइक पर आ रहे तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया तब आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पकड़कर तीनों से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वह बाइक उन्होंने करीब चार माह पूर्व दिल्ली के मुखर्जी नगर से चोरी की थी। इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।