{"_id":"6a820ff4ab54367d250457ff","slug":"kanwariya-on-bike-critically-injured-after-being-hit-by-a-truck-enraged-companions-beat-up-the-driver-and-cleaner-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110486-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया गंभीर, गुस्साए साथियों ने चालक-क्लीनर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया गंभीर, गुस्साए साथियों ने चालक-क्लीनर को पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर में इसी ट्रक से लगी थी कांवड़ियों को टक्कर। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर भोजपुर के गांव कलछीना के पास रविवार सुबह ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार कांवड़िये को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कांवड़िया अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए साथी कांवड़ियों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और चालक-क्लीनर को लाठी-डंडों से पीट दिया। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजा गया। हंगामे के चलते डीएमई पर करीब 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के अनुसार, मथुरा के जैत थाना क्षेत्र स्थित बहुलावन धाम बाटी से 30 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहा था। जत्थे में ट्रक व दोपहिया वाहन शामिल थे। कुछ कांवड़िये ट्रक पर सवार थे, जबकि कुछ दोपहिया से चल रहे थे। अभिषेक बाइक से जा रहा था।
सुबह करीब छह बजे कलछीना के पास पीछे से आ रहे ईंटों से भरे ट्रक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अभिषेक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे कांवड़िये आक्रोशित हो गए और ट्रक के चालक व क्लीनर को नीचे खींचकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसीपी मोदीनगर के साथ भोजपुर, मोदीनगर, मुरादनगर और मसूरी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक शहजाद और क्लीनर प्यारे मोहम्मद निवासी खिवाई, थाना सरूरपुर, मेरठ को भीड़ से छुड़ाया। इस दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक व धक्कामुक्की भी हुई। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर कांवड़ियों को शांत कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
एसीपी ने बताया कि घायल कांवड़िये अभिषेक को मेरठ के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, घायल चालक और क्लीनर को मोदीनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।