फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No testing facilities were available at the health fair, 652 patients were referred.

Ghaziabad News: आरोग्य मेले में नहीं मिली जांच की सुविधा, 652 मरीज किए गए रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
No testing facilities were available at the health fair, 652 patients were referred.
न्यू डिफेंस कॉलोनी स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में जांच करते चिकित्सक। संवाद
गाजियाबाद। आरोग्य मेले में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को कई केंद्रों पर जांच की सुविधा नहीं मिल सकी। आवश्यक जांच के लिए उन्हें जिला अस्पतालों और अन्य उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया गया। इससे मरीजों और उनके परिजनों को पहले स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 4112 मरीज पहुंचे। इनमें 652 मरीजों को जांच और बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार, पेट दर्द, उल्टी, घुटनों में दर्द समेत मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मरीजों को दवाएं दीं। गंभीर हालत वाले 141 मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कर उपचार दिया गया। जिन मरीजों की आवश्यक जांच केंद्रों पर नहीं हो सकी, उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के नाम पर किया रेफर
पप्पू कॉलोनी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार और तेज कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे राहुल को चिकित्सक ने आगे की जांच की सलाह दी। केंद्र पर आवश्यक जांच की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके परिजन राधेश्याम ने बताया कि वह पीएचसी पर इलाज की उम्मीद में पहुंचे थे, लेकिन जांच के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ा।
शांतिनगर क्षेत्र में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर पहुंची सोनिया को भी चिकित्सकों ने जांच की सलाह दी। स्वास्थ्य केंद्र पर संबंधित जांच की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें संयुक्त अस्पताल डूंडाहेड़ा भेज दिया गया। महिला के परिजन ने बताया कि आरोग्य मेले में इलाज की उम्मीद थी, लेकिन जांच के लिए दूसरी जगह जाना पड़ा।

141 मरीजों को किया भर्ती
नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक पहुंचे। गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया, जबकि जांच की जरूरत वाले मरीजों को जिला अस्पतालों के लिए रेफर किया गया। मेले में 558 बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। इसके अलावा केंद्रों पर जरूरत के अनुसार एंटीरेबीज वैक्सीन भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed