फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwariyas created ruckus in front of Railway Road on Muradnagar Meerut Road

Ghaziabad: कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों का हंगामा, पांच लाख के नुकसान का आरोप; दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम

Mon, 03 Aug 2026 08:07 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 03 Aug 2026 08:07 AM IST
सार

कांवड़ियों का आरोप है कि एंबुलेंस की टक्कर से उनकी कांवड़ खंडित हो गई और ट्रैक्टर को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
Kanwariyas created ruckus in front of Railway Road on Muradnagar Meerut Road
कांवड़ियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार सुबह छह बजे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक एंबुलेंस और कांवड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में कांवड़ खंडित होने और ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

विज्ञापन

यह घटना मुरादनगर थाने के पास प्रिया सिनेमा के सामने सुबह करीब 6 बजे हुई। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे नोएडा निवासी एक दर्जन से अधिक शिव भक्तों का ट्रैक्टर-ट्रॉली 108 एंबुलेंस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों का आरोप है कि एंबुलेंस की टक्कर से उनकी कांवड़ खंडित हो गई और ट्रैक्टर को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी और एसीपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपने नुकसान की भरपाई की मांग पर अड़े रहे।

बाद में कांवड़िया मुरादनगर थाने पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे हुए हैं। एसीपी मसूरी सर्कल सुनील कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को समझाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे और उन्होंने मुरादनगर में एक कांवड़ सेवा शिविर में रात्रि विश्राम किया था। सोमवार सुबह वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed