फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पर्यावरण के लिए 5 स्टार ग्रीन हाउस अभियान

पर्यावरण के लिए 5 स्टार ग्रीन हाउस अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण के लिए 5 स्टार ग्रीन हाउस अभियान
5 स्टार ग्रीन हाउस अभियान से पर्यावरण बचाएगा आरएसएस -पदाधिकारियों ने वैशाली,वसुंधरा,इंदिरापुरम और अन्य जगहों पर चलाया अभियान माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉकडाउन में बने स्वच्छ पर्यावरण को बरकरार रखने के लिए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की इकाईं ने हिंडन पार के क्षेत्र में 5 स्टार ग्रीन हाउस अभियान की शुरुआत की है। शनिवार को पदाधिकारियों ने वसुंधरा और वैशाली में डोर-टू-डोर सम्पर्क कर लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक किया। संस्था की तरफ से विकास सिंघल ने बताया कि इस पर्यावरण में बीमार लोगों को भी ताजी हवा मिलने से उन्हें काफी फायदा हुआ है। जबकि कुछ लोग तो काफी हद तक ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, आसमान में पक्षी भी चहचहाने लगे हैं। जो कि काफी समय पहले लुप्त होते जा रहे थे। ऐसे में पर्यावरण को बरकरार रखने के लिए 5 स्टार ग्रीन हाउस अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा कि वह अपने घर में जल संरक्षण के उपाय करेंगे, घर में पेड़-पौधे लगाएंगे, घर का कचरा-घर में इस्तेमाल करने के उपाय करेंगे, ऊर्जा बचत के उपाय करेंगे, घर में पशु-पक्षियों का ध्यान रखेंगे। यह अभियान महानगर संयोजक नितिन के नेतृत्व में चल रहा है। --------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed