{"_id":"6a7e230357890814b80bc41e","slug":"lover-sets-himself-on-fire-after-pouring-petrol-on-himself-outside-womans-house-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22633-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला के घर के बाहर प्रेमी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला के घर के बाहर प्रेमी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। विकास नगर कॉलोनी में महिला से हुए विवाद के बाद प्रेमी ने उसी के घर के सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। झुलसे युवक पर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और उसे पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार के सातीमढ़ी निवासी शिवा (25) पेशे से चालक है और वह दिल्ली की गीता कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बेटियां हैं। शिवा की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। कुछ वर्ष पहले शिवा की दोस्ती एक फैक्टरी में काम करने वाली महिला से हो गई थी। इसके बाद उनमें प्रेम प्रसंग हो गया। महिला भी पति को छोड़कर शिवा के साथ सहमति संबंध में लोनी की विकास नगर कॉलोनी में किराए पर रहने लगी। बीच-बीच में शिवा अपने परिवार के पास चला जाता था। परिजन का आरोप है कि बृहस्पतिवार को शिवा को महिला मित्र ने फोन करके बिहार जाने की बात कहकर लोनी बुलाया था। वहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शिवा ने घर के सामने गली में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और घटना की सूचना पुलिस को दी। झुलसे हुए घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि घायल का गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में उपचार जारी है। घायल के परिजन की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं आई है।