{"_id":"6a324d1ce7a717ab500b4213","slug":"mastermind-of-4-5-crore-theft-nabbed-by-police-after-a-call-to-his-girlfriend-in-ghaziabad-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से बना चोर: प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए 4.55 करोड़ की चोरी, प्रेमिका को एक कॉल करना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ से बना चोर: प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए 4.55 करोड़ की चोरी, प्रेमिका को एक कॉल करना पड़ा भारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद के आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में चोरी करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी अपनी प्रेमिका को एक कॉल से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तनिष्क शोरूम से 4.55 करोड़ के गहने उड़ाने वाला मुख्य आरोपी नितिन, पिता संजय और प्रेमिका काजल गिरफ्तार किए गए हैं। 3.16 करोड़ के गहने और साढ़े छह लाख कैश बरामद कर लिया गया है।
पुलिस गिरफ्त में ज्वेलर्स शोरूम में गहने चोरी करने वाला नितिन, संजय वर्मा व काजल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद के आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम से साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी चोरी का मास्टरमाइंड एक फोन कॉल से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कविनगर पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सेल्समैन नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और नितिन की प्रेमिका काजल को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के कब्जे से 3.16 करोड़ रुपये कीमत के सोने के आभूषण और साढ़े छह लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 12 जून को तनिष्क शोरूम से करीब 4.55 करोड़ रुपये के गहने चोरी हुए थे।
इस मामले में मोदीनगर के बुलाका पाड़ा निवासी नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और नितिन की प्रेमिका काजल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार आरोपी चितरंजन उर्फ चिंटू निवासी मोदीनगर और उसकी प्रेमिका सानिया की तलाश में पुलिस टीम कानपुर भेजी गई है। दोनों पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

सर्राफ से बना चोर, प्लानिंग के तहत की नौकरी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नितिन वर्मा पेशे से सर्राफ है। वह मोदीनगर, कानपुर और गाजियाबाद की कई दुकानों पर जेवर साफ करने और गलाने का काम कर चुका है। उसने चोरी के इरादे से ही 5 मई को तनिष्क शोरूम में सेल्समैन की नौकरी शुरू की थी। एक माह तक उसने शोरूम की पूरी रेकी की और चोरी की योजना बनाई।

11 जून की रात को नितिन ने कैशियर गौतम राज, सुरक्षाकर्मी और अन्य सेल्समैन साथियों को अपनी शादी तय होने की बात कहकर पार्टी दी। सभी को जमकर शराब पिलाई। इसी दौरान उसने कैशियर गौतम राज की जेब से शोरूम की चाबी चुरा ली।
25 मिनट में उड़ाए तीन किलो सोने के जेवर
12 जून की सुबह करीब 7 बजे नितिन अपने साथी चितरंजन उर्फ चिंटू के साथ पहले संतोष अस्पताल पहुंचा। वहां से दोनों ने एक कैब बुक की और शोरूम से करीब 300 मीटर पहले सड़क पर उतर गए। पैदल शोरूम पहुंचकर नितिन ने शटर का ताला खोला।

नितिन शोरूम में दाखिल हुआ जबकि चिंटू बाहर पहरा देता रहा। करीब 25 मिनट तक पहली मंजिल पर रखे कीमती सोने के आभूषण करीब 3 किलो चोरी कर बैग में भरे और दोनों मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी में दोनों की हरकत कैद हो गई थी।
पिता को सौंपा माल, साली के घर छुपाए जेवर
चोरी के बाद दोनों कैब से मोदीनगर स्थित एक सरकारी स्कूल पहुंचे। वहां नितिन ने अपने पिता संजय वर्मा को बुलाया। कुछ जेवर पिता को थमाए और घर में न रखने की हिदायत दी। संजय वर्मा ने साथी चितरंजन को भी कुछ गहने दिए और ऋषिकेश में मिलने की बात कही।

संजय वर्मा चोरी के आभूषणों से भरा बैग लेकर अपनी साली के घर पहुंचा। वहां बताया कि उसे कहीं बाहर जाना है और बैग लौटते समय ले जाएगा। पुलिस ने संजय को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और साली के घर से जेवर से भरा बैग बरामद कर लिया।
एक कॉल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
वारदात के बाद नितिन और चितरंजन अपनी-अपनी प्रेमिकाओं के साथ फरार हो गए। सभी ऋषिकेश पहुंचे। नितिन ने वहां एक राहगीर के मोबाइल फोन से अपनी प्रेमिका काजल को कॉल की। पुलिस ने नंबर को ट्रेस किया और लोकेशन के आधार पर नितिन व काजल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के ऋषिकेश पहुंचने की भनक लगते ही चितरंजन शॉपिंग के बहाने अपनी प्रेमिका सानिया के साथ फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसकी अंतिम लोकेशन कानपुर में मिली है।

प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने को की चोरी
डीसीपी ने बताया कि नितिन और चितरंजन ने अपनी-अपनी प्रेमिकाओं को रिझाने और उनके महंगे शौक पूरे करने के लिए शोरूम में चोरी की योजना बनाई थी। दोनों का इरादा चोरी के बाद विदेश भागने का था। इस खुलासे के लिए स्वॉट टीम को 50 हजार रुपये इनाम से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बरामद ज्वेलरी की कीमत करीब 3.16 करोड़ रुपये आंकी गई है।