सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mastermind behind multi-crore showroom theft trapped after calling girlfriend

Ghaziabad News: प्रेमिका को कॉल करके फंसा शोरूम में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mastermind behind multi-crore showroom theft trapped after calling girlfriend
ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों रुपए के गहने चुराने वाला नितिन, संजय व काजल पुलिस गिरफ्त में। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम से साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी चोरी का मास्टरमाइंड एक फोन कॉल से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कविनगर पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सेल्समैन नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और नितिन की प्रेमिका काजल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 3.16 करोड़ रुपये कीमत के सोने के आभूषण और साढ़े छह लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 12 जून को तनिष्क शोरूम से करीब 4.55 करोड़ रुपये के गहने चोरी हुए थे। इस मामले में मोदीनगर के बुलाका पाड़ा निवासी नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और नितिन की प्रेमिका काजल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार आरोपी चितरंजन उर्फ चिंटू निवासी मोदीनगर और उसकी प्रेमिका सानिया की तलाश में पुलिस टीम कानपुर भेजी गई है। दोनों पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed