{"_id":"6a31a4a78fbbe2212905a395","slug":"upset-over-a-cancelled-marriage-a-young-man-barged-into-a-house-and-shot-and-injured-two-sisters-the-accused-has-been-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20187-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नोएडा समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ <bha>--<\/bha><bha>--<\/bha><bha>--<\/bha>\nशादी टूटने से नाराज युवक ने घर में घुसकर दो बहनों को गोली मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नोएडा समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ <bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha> शादी टूटने से नाराज युवक ने घर में घुसकर दो बहनों को गोली मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फायरिंग में घायल हुई युवती निधि। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
खोड़ा (गाजियाबाद)। थानाक्षेत्र के आदर्शनगर में मंगलवार शाम 4:30 बजे शादी टूटने से नाराज युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारकर घायल कर दिया। खुशी के पेट और उसकी बहन निधि के जबड़े में गोली लगी हैं। खुशी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं, निधि का इलाज पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली मारने वाला आरोपी गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा निवासी जॉनी है। पुलिस ने बताया कि करीब चार माह पहले ही खुशी की आरोपी जॉनी से शादी टूट गई थी। आरोपी ने घर में चार राउंड गोलियां चलाई थीं। उधर, देर शाम करीब आठ बजे पुलिस ने आरोपी जॉनी को गिरफ्तार कर लिया है।
आदर्श नगर निवासी देवेंद्र कुमार गुरुग्राम में टैक्सी चालक हैं और उनकी पत्नी नोएडा सेक्टर-13 स्थित फैक्टरी में नौकरी करती हैं। दोनों की दो बेटी खुशी और निधि हैं। देवेंद्र वाल्मिकी चौक पर तेजपाल प्रधान के मकान में किराये पर रहते हैं। पुलिस के अनुसार 20 मार्च 2024 को खुशी की टैक्सी चालक जाॅनी से शादी तय हुई थी। इस बीच दोनों की बातचीत शुरू हो गई थी। करीब पांच माह पहले दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद खुशी के परिजनों ने 20 मार्च 2026 को जॉनी से रिश्ता खत्म करते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इस बात से जॉनी काफी नाराज हुआ।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जाॅनी अपनी टैक्सी में कुछ अन्य युवकों के साथ आदर्श नगर में आया। उसने अपने दोस्तों को घर से कुछ दूर पहले ही रोक दिया और वह स्वयं पिस्टल लेकर खुशी के घर पहुंचा। यहां पर बाइक का सहारा लेकर पहली मंजिल पर कमरे की विंडो में लगे शीशे में गोली मारी और वहां से कमरे में घुस गया। जॉनी के हाथ में पिस्टल देख कमरे में मौजूद खुशी और निधि ने भागने की कोशिश की। आरोप है कि जॉनी ने दोनों बहनों पर सीधे फायरिंग करते हुए चार-पांच गोली दागी। इस दौरान खुशी के पेट और निधि के जबड़े से गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी पड़ोसी की छत से कूदकर मौके से भाग गया। फायरिंग और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और आसपास के लोगों ने घायल युवतियों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से खुशी को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
आधा घंटे रेकी की
देवेंद्र का परिवार मकान की पहली मंजिल पर रहता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जॉनी ने फायरिंग करने से पहले करीब आधा घंटे तक रेकी की। इसके बाद जॉनी पिस्टल लेकर खुशी के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी खुशी या उसके परिवार के लोगों की ताक में था और जब वह गली की ओर नहीं आए तो खुद ही जाकर गोलियां चलाईं।
-- -- -- -
पड़ोसी महिला ने किया था खुशी को इशारा
करीब आधा घंटे की रेकी करने के बाद जब आरोपी बाइक पर चढ़कर मकान में घुसने का प्रयास कर रहा था तब मोहल्ले के कुछ बच्चों ने पिस्टल देख शोर मचा दिया था। बताया यह भी जा रहा है कि एक स्थानीय महिला ने आरोपी के पास पिस्टल होने की जानकारी खुशी को इशारे से दी थी, लेकिन तब तक आरोपी ने फायरिंग कर दी थी।
-- --
लोग बोले ऐसे अपराधियों का हो एनकाउंटर
दिन-दहाड़े घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। स्थानीय निवासी ललित ने कहा कि इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले का एनकाउंटर कर देना चाहिए। वहीं, समाजसेवी डॉली फ्रांसिस ने कहा कि इस वारदात से क्षेत्र में आक्रोश है। अगर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो बेटियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
-- -- -- -
दोनों युवतियों का इलाज चल रहा है, हालत के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। शादी टूटने के बाद गोली मारने की बात सामने आई है। दो टीमें गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी करते हुए मामले का खुलासा किया जाएगा।-- धवल जायसवाल, प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन
-- -- -
रुपये ऐंठे फिर शादी तोड़ी, गुस्से में आकर मार दी गोली
खोड़ा में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जॉनी अपने साथियों के साथ कैब से भागते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में जॉनी कहता नजर आ रहा है कि वह टैक्सी चलाता है। करीब दो वर्ष पहले उसकी खुशी से रोका होने के बाद शादी तय हुई थी। जॉनी का आरोप है कि इन दो वर्षों में खुशी के घरवालों ने अपने घर बुलाकर बहाने से दो बाद में दो-दो लाख रुपये लिए थे। करीब तीन माह पहले युवती के घर वालों ने कहा कि खुशी से उसकी उम्र करीब 15 साल ज्यादा है और शादी तोड़ दी। जॉनी का आरोप है कि जब उसने अपने रुपये मांगे तो वह भी नहीं दिए। वीडियो में उसने कहा कि मेरे दिल से और मेरी भावनाओं से खेला गया है। इसलिए गुस्से में आकर उसने गोली मार दी। वहीं, वीडियो के अंत में आरोपी यह भी कहता दिखाई दे रहा है कि वह थाने जाकर पुलिस को सरेंडर करेगा। हालांकि इससे पहले ही खोड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दोनों युवतियों का इलाज चल रहा है, हालत के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। शादी टूटने के बाद गोली मारने की बात सामने आई है। दो टीमें गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी करते हुए मामले का खुलासा किया जाएगा।