फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   medical check up camp

Ghaziabad News: विद्यार्थियों को सिखाए मुंह की सफाई के तरीके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
medical check up camp
आईएमए के ओरल हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम में डेंटल चेकअप
विज्ञापन


 सही ब्रशिंग और खान-पान की आदतों की दी जानकारी

माई सिटी रिपोर्टर 

गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से एचएचकेएम इंटर कॉलेज विजयनगर में  मौखिक स्वच्छता  जागरूकता कार्यक्रम और दांत जांच शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों को मुंह की सफाई, सही तरीके से ब्रश करने और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में जानकारी दी गई।

गणेश हॉस्पिटल की डॉ. मोनिशा गुप्ता और उनकी टीम ने विद्यार्थियों का डेंटल चेकअप किया। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से दांत साफ करने, ब्रश करने की सही तकनीक अपनाने और दांतों की समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नियमित डेंटल चेकअप के महत्व के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार ने डॉ. मोनिशा गुप्ता और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में काउंसलर कविता त्यागी का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल ने कहा कि बच्चों को कम उम्र में ही ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना जरूरी है। यदि बच्चे शुरू से ही मुंह और दांतों की सफाई की अच्छी आदतें सीख लें तो आगे चलकर दांतों से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आईएमए की ओर से भविष्य में भी अन्य स्कूलों में इस तरह के जागरूकता और स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed