{"_id":"69d398c8c4969d4d6a0c3e3f","slug":"middle-aged-man-was-shot-dead-after-entering-his-house-in-ghaziabad-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर अधेड़ को मारी गोली: बुलेट सिर के अंदर फंसी, बढ़ा ब्लड प्रेशर ऑपरेशन में बन रहा बाधा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर अधेड़ को मारी गोली: बुलेट सिर के अंदर फंसी, बढ़ा ब्लड प्रेशर ऑपरेशन में बन रहा बाधा, केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार
नूरपुर गांव में रविवार रात 55 वर्षीय शिव कुमार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला हुआ। बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी है, वे गंभीर घायल हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बीच में पीड़ित शिवकुमार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने 55 वर्षीय शिव कुमार के सिर में गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Trending Videos
घायल के पुत्र उमेश कुमार जाटव द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 5 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की है। शिव कुमार अपने घर पर ही परचून की दुकान चलाते हैं और दुकान बंद करके वे घर के अंदर ही थे। तभी गांव के ही रहने वाले मिंटू उर्फ पिकेस पुत्र जितेन्द्र, शुभम पौत्र धर्मवीर, क्रिश, मिंटू की मां सोनिया, मोंटी जलालाबाद और राज पुत्र जितेन्द्र व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि मिंटू उर्फ पिकेस ने जान से मारने की नियत से तमंचा निकाला और शिव कुमार के सिर में गोली मार दी। उमेश ने बताया कि अचानक हुई गोलीबारी से पूरा परिवार दहशत में आ गया और अपनी जान बचाने के लिए घर में छिप गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी और घायल शिव कुमार को अस्पताल पहुंचाया।
गोली सिर में सीधी आंख के ऊपर माथे में लगकर सिर में अंदर फंसी हुई है, घायल का ब्लड प्रेशर ज्यादा हो रहा है, नियंत्रण करके ही चिकित्सक सिर में फंसी गोली को निकालेंगे। शिव कुमार वर्ष 2005 में बीडीसी सदस्य रह चुके हैं और वर्ष 2015 व 2020 में प्रधान पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं, 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। बहुत कम अंतर से हारे थे।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि घायल के बेटे उमेश कुमार की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी मिंटू उर्फ पिकेस पुत्र जितेन्द्र, शुभम पौत्र धर्मवीर, क्रिश, राज व मिंटू की मां निवासीगण नूरपुर के अलावा मोंटी निवासी ग्राम जलालाबाद मुरादनगर और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।