सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mother and son beaten up after arriving to broker a settlement for a married woman.

Ghaziabad News: विवाहिता का समझौता कराने पहुंचे मां-बेटे को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mother and son beaten up after arriving to broker a settlement for a married woman.
विज्ञापन
लोनी। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पति व अन्य लोगों ने दहेज की मांग को लेकर पहले उनसे मारपीट की। इसके बाद जब समझौता कराने के लिए उनकी मां और भाई आए तब आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पीड़िता ने पति पर अवैध संबंध रखने का आरोप भी लगाया है। मामला 9 जून का है और पुलिस ने 20 जून की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी 16 फरवरी 2025 को हुई थी। शादी के बाद से पति दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगा। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तब पुलिस ने दोनों पक्षों का फैसला करा दिया। नौ जून को पति ने दोबारा मारपीट की। 19 जून को मां और भाई ससुराल वालों से बातचीत करने पहुंचे। आरोप है कि तब पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने उनसे मारपीट की। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आपसी विवाद का मामला सामने आया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed