सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Motorcycle of injured rider stolen following road accident in Wave City area

UP: हाइवे पर चोरों का कांड, हादसे में घायल को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, परिजन लौटे तो बाइक ले उड़े चोर

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 May 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

वेव सिटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद एक घायल बाइक सवार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घायल के बड़े भाई ने तीन सप्ताह बाद अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Motorcycle of injured rider stolen following road accident in Wave City area
हाईवे से बाइक गायब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत सड़क हादसे के बाद घायल बाइक सवार को राहगीरों ने अस्पताल में कराया भर्ती, सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे, घटनास्थल पर छोड़ी बाइक हो गई चोरी, घायल के बड़े भाई ने तीन सप्ताह बाद अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos


एक तरफ जहां सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद के लिए इंसानियत की मिसालें दी जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्व आपदा में भी अवसर तलाशने से बाज नहीं आते। ऐसी ही एक घटना थाना वेव सिटी क्षेत्र में सामने आयी है, जहां एक दुर्घटना के बाद घायल को उपचार के लिए राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, उसी दौरान घटनास्थल से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के बृज विहार निवासी हितेश कुमार पुत्र सिंह पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई दीपक कुमार 11 अप्रैल सुबह करीब 6 बजे अपने किराये के कमरे ऐंचछर, ग्रेटर नोएडा से ऑफिस एएलटीटीसी, नेशनल कम्युनिकेशन एकेडमी, गाजियाबाद के लिए निकला था, जब वह लाल कुआं के रास्ते में आनंद अस्पताल से लगभग सौ मीटर पहले, एक महिला और उसकी बेटी अचानक एनएच नौ पर डिवाइडर पार करने लगीं। जिसमें बेटी तो डिवाइडर पर रुक गई, लेकिन उसकी मां अचानक सड़क पर आ गई, जिससे दीपक की बाइक उनसे टकरा गई। 

टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दीपक कुमार को गम्भीर चोटें आईं, जिन्हें तुरन्त पास के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस अफरा-तफरी में उनकी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई, मगर जब करीब 10-15 मिनट बाद परिजन और परिचित घटनास्थल पर वापस लौटे, तो वे यह देखकर हैरान रह गये कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। 

परिजनों ने बाइक को काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के बड़े भाई हितेश कुमार पुत्र सिंह पाल सिंह निवासी एडीए कालोनी बृज विहार अलीगढ़ ने अब थाना वेव सिटी पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करने और बाइक की तलाश करने का अनुरोध किया है। 

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की जा रही है ताकि चोर का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed