{"_id":"69ccfd11ca150b701b097bcc","slug":"mussoorie-youth-lures-away-teenage-girl-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा जी! मेरी बेटी को ढूंढिए: नाबालिग को भगा ले गया युवक, घर से जेवर-कैश भी ले गई; थाने में पिता ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा जी! मेरी बेटी को ढूंढिए: नाबालिग को भगा ले गया युवक, घर से जेवर-कैश भी ले गई; थाने में पिता ने दी तहरीर
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सुमित ने उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहकाकर ले गया।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मसूरी क्षेत्र के इन्द्रगढ़ी इलाके से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बेटी की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।
Trending Videos
मूल रूप से मुरादाबाद के बिलारी निवासी व्यक्ति वर्तमान में मसूरी क्षेत्र के इन्द्रगढ़ी स्थित यादव मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बीती 25 मार्च को सुमित पुत्र राजपाल नाम का युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, उनकी बेटी घर में रखे सोने के जेवरात और लगभग 90 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। घटना के बाद से ही आरोपी सुमित का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है और दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है। काफी खोजबीन के बाद जब बेटी का पता नहीं चला तो पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आरोयी सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के जरिए दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन