फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People created ruckus alleging petrol adulteration filled bottles with fuel to demonstrate issue

'पेट्रोल नहीं, पानी भर दिया': टंकी भरवाते ही बंद होने लगीं बाइकें, पंप पर लोगों का बवाल; सामने आया वीडियो

Fri, 10 Jul 2026 10:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 10 Jul 2026 10:43 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में  लोग हाथों में बोतलें लेकर पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि पेट्रोल में मिलावट के कारण वाहन सही ढंग से नहीं चल रहे हैं और इंजन खराब होने का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
People created ruckus alleging petrol adulteration filled bottles with fuel to demonstrate issue
बोलत में पानी दिखाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेरठ मार्ग पर मुरादनगर स्थित बसंतपुर सैंथली गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने बोतलों में भरा ईंधन दिखाकर दावा किया कि पेट्रोल की गुणवत्ता संदिग्ध है और इससे वाहनों को नुकसान हो रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


लोगों ने की कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में  लोग हाथों में बोतलें लेकर पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि पेट्रोल में मिलावट के कारण वाहन सही ढंग से नहीं चल रहे हैं और इंजन खराब होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंप कर्मियों से हुई नोकझोंक
इस दौरान कुछ लोगों की पेट्रोल पंप कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से ईंधन के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने और उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, हालांकि मामले  किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। 

विज्ञापन

पंप संचालक बोला- बारिश की वजह से हुआ
उधर पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि बारिश का पानी चले जाने के कारण ऐसा हुआ है। करीब बारह बाइक में पेट्रोल डाला गया, सभी की बाईकों की सफाई करा दी गई थी। अब किसी को कोई शिकायत नहीं है। डीएसओ अंकित तिवारी का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। वह इसकी जांच करायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed