बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   access road to Barka Arifpur village in Mussoorie was washed away during the rains

बारिश में बह गई सड़क: गाजियाबाद के इस इलाके में 25 फीट लंबा हिस्सा गायब, स्थानीय लोग पेरशान; Video

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:23 PM IST
access road to Barka Arifpur village in Mussoorie was washed away during the rains
क्षेत्रांतर्गोत मूसलाधार बारिश के बाद मुख्य मार्ग से ग्राम बड़का आरिफपुर को जोड़ने वाली सड़क लगभग 20-25 फीट लम्बे हिस्से में पानी के तेज बहाव से बहकर टूट गई है, जिससे गाँववासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। घटना के बाद से ग्राम वासियों को बाज़ार, स्वास्थ्य केन्द्र और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुँचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी लंबा घूम कर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।लोग अब दूर से होकर घुमावदार वैकल्पिक रास्तों से आने-जाने को विवश हैं, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिकता हो रही है।बड़का आरिफपुर ग्रामवासी आनन्द, घनश्याम, जब्बार खान, राकेश गौतम, डॉ चरण सिंह, अकबर खान, नदीम एडवोकेट ने बताया कि गांव को जोड़ने वाली सड़क तेज बरसात के कारण बह जाने से रोजमर्रा के जरूरी कामों में बाधा आ रही है। बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं और बीमार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में देरी हो रही है। सड़क टूटने के बाद स्थानीय लोगों ने खुद अस्थायी पुल या मार्ग बनाने की कोशिश की है, पर वह टिकाऊ समाधान नहीं बन पाए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र और स्थायी मरम्मत की मांग की है ताकि आवागमन पुनः सुगम हो सके।बड़का आरिफपुर के प्रधान सबीहा परवीन (पत्नी वजीर आजम) ने बताया कि समस्या गम्भीर है और उन्होंने ब्लॉक प्रशासन को सूचित कर दिया है। प्रधान ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए सम्बंधित अधिकारियों से सम्पर्क कर बहुत जल्दी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्थायी व्यवस्था के साथ-साथ स्थायी सड़क पुनर्निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक मरम्मत की प्रक्रिया शुरू करने के सम्बंध में कोई ठोस समयसीमा नहीं बताई है। ग्रामवासी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया जायेगा। ताकि ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना न करना पड़े। प्रधान पति वजीर आजम ने बताया कि ग्राम वासियों की समस्या को लेकर डीपीआरओ को रास्ता बनवाने के लिए अवगत करा दिया है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द रास्ता बनवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अजनाला रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया प्लेटफॉर्म, 3 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण: कुलदीप सिंह धालीवाल

10 Jul 2026

मोहाली में बरसात के बाद एयरपोर्ट रोड पर भरा पानी

10 Jul 2026

Shimla Rain: शुक्रवार को शिमला में झमाझम बारिश, ठंडक बढ़ी; जनजीवन पर पड़ा असर

10 Jul 2026

इटावा: डॉक्टर से चेन लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

10 Jul 2026

Mandi: 24 साल सेना में सेवा, अब ड्रेगन फ्रूट की खेती से लिख रहे सफलता की नई कहानी; मंडी के पूर्व सैनिक बने मिसाल

10 Jul 2026
विज्ञापन

रेवाड़ी: बिरयानी दुकान में मारपीट के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

10 Jul 2026

यमुनानगर में महिला आयोग की चेयरपर्सन से मरीज बोले, डॉक्टर देखने तक नहीं आते

10 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश, भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया

10 Jul 2026

VIDEO: मेरठ में दलित बेटी की हत्या: भाजपा कार्यालय के गेट पर लगा पोस्टर, एसएसपी अविनाश पांडे को बर्खास्त करने की मांग

10 Jul 2026

कानपुर: एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में चमके मेधावी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सौंपे मेडल

10 Jul 2026

Shimla: राष्ट्रपति निवास में 'वंदे मातरम्' की ऐतिहासिक गूंज, 130 साल पुराने रिकॉर्ड प्लेयर पर सुनी 1920 की रिकॉर्डिंग

10 Jul 2026

VIDEO: सपा कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग, सनातन ही समाजवाद है

10 Jul 2026

VIDEO: बारिश से हर तरफ पानी ही पानी, शहर से लेकर गांव तक जलभराव, स्कूलों में अवकाश घोषित

10 Jul 2026

VIDEO: सीतापुर से लखनऊ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, डिवाइडर पर चढ़ी स्कॉर्पियो, चपेट में आए बाइक सवार भी घायल

10 Jul 2026

VIDEO: नेशनल ज्वेलर्स मीट 2026 का आयोजन, रत्न और आभूषण क्षेत्र को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

10 Jul 2026

VIDEO: पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ने से दुपहिया वाहनों को नुकसान, माइलेज कम हो रहा, इंजन पर पड़ रहा दबाव

10 Jul 2026

कुरुक्षेत्र में रातभर होती रही बारिश, जगह-जगह जलभराव

10 Jul 2026

Video: कुल्लू में रातभर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

10 Jul 2026

नाहन में बड़ा हादसा: जोशियों वाली गली में ढहा जर्जर डंगा, 8 परिवारों के 40 लोग घरों में फंसे

10 Jul 2026

लुधियाना में देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोग गंभीर

10 Jul 2026

VIDEO: मौसम ने ली करवट, राजधानी सहित प्रदेशभर में शुरू हुई बारिश

10 Jul 2026

VIDEO: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस सफाई अभियान का शुभारंभ, महापौर ने की शुरुआत

10 Jul 2026

आजमगढ़ में दादा और पोते की हत्या, VIDEO

10 Jul 2026

अमृतसर के आनंद पार्क में फटा तिरंगा, लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से की तत्काल बदलवाने की अपील

10 Jul 2026

Ujjain News: योगिनी एकादशी पर बाबा महाकाल का दिव्य भस्म श्रृंगार, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

10 Jul 2026

कांकेर: शीतला मंदिर में चोरी, एसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के मुकुट

10 Jul 2026

Muzaffarnagar: गांवों में घूमकर कराई मुनादी, अगले दो दिन घरों में ही रहें

10 Jul 2026

बिजनौर से कटा मेरठ और मुजफ्फरनगर का सीधा संपर्क

10 Jul 2026

नगर निगम जारी करेगा 80 करोड़ का बॉन्ड

09 Jul 2026

Meerut: बस्तोरा नारंग के समीप गंगा से बाहर निकला पानी, ग्रामीण हुए भयभीत

09 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed