सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pickup collides with bus driver killed 13 injured devotees returning from Haridwar after bathing in Ganga in G

Ghaziabad: पिकअप ने बस को मारी टक्कर, चालक की मौत, 13 घायल, हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
सार

हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही पिकअप सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एनएच-9 पर कृष्णानगर बागूवाला कॉलोनी के सामने एक बस से टकरा गई।

Pickup collides with bus driver killed 13 injured devotees returning from Haridwar after bathing in Ganga in G
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही पिकअप सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एनएच-9 पर कृष्णानगर बागूवाला कॉलोनी के सामने एक बस से टकरा गई।  हादसे में चालक की मौत हो गई। वाहन में सवार 13 लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।



एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना में नोएडा सेक्टर-110 निवासी चालक राजेश कुमार समेत 13 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संगीता पत्नी अशोक माथुर को उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि सभी श्रद्धालु जनपद गौतमबुद्धनगर के निवासी हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार किसी भी व्यावसायिक वाहन में सवारियां बैठाना प्रतिबंधित हैं। वर्ष 2022 में कानपुर में हुए हादसे के बाद यातायात निदेशालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कम किराये का लालच देकर ऐसे वाहनों में लोगों को बैठाकर लंबी दूरी तक ले जाया जाता है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने लंबे मार्ग पर एक बार भी वाहन की जांच नहीं की गई।
विज्ञापन


ये हुए हैं घायल
मंजू देवी पत्नी राजेश, रितेश पुत्र राजेश, अमन पुत्र राजेश, रोशनी पुत्री राजेश, शबनम पत्नी मुन्ना कुमार, करण पुत्र मुन्ना कुमार, रीना पत्नी प्रमोद, नेहा पुत्री मुन्ना कुमार, प्रियंका पुत्री प्रमोद, संगीता पत्नी अशोक माथुर, हर्ष पुत्र अशोक, प्रिंस पुत्र अशोक व रजनीश पुत्र वीरेंद्र सैनी। सभी सेक्टर-110, नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed