सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young woman suffers hip fracture in accident; condition critical.

Ghaziabad News: हादसे में युवती के कूल्हे की हड्डी टूटी, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Young woman suffers hip fracture in accident; condition critical.
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो निवासी वंदना अरोड़ा की स्कूटी में अज्ञात वाहन ने वजीराबाद मार्ग पर टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। हादसा 16 जून की शाम का है। पुलिस ने युवती के भाई सचिन कुमार की तहरीर पर 21 जून की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।


दर्ज मामले में सचिन कुमार ने बताया कि उनकी बहन वंदना स्कूटी लेकर मंगलवार शाम 6ः30 बजे घर से निकली थी। करीब 400 मीटर दूर वजीराबाद मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने की वजह से बहन के सिर और कूल्हे में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और उनको अस्पताल भिजवाया। वहीं, आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed