सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents of Khoda will have to wait another six months for water.

Ghaziabad News: खोड़ा के लोगों को पानी के लिए अभी छह माह करना होगा इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Residents of Khoda will have to wait another six months for water.
विज्ञापन
खोड़ा। नगरपालिका परिषद में पानी के लिए अभी लोगों को छह महीने और इंतजार करना पड़ेगा। 17 वार्डों में घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना निर्धारित समय सीमा में पूरी होती नहीं दिख रही है। जिलाधिकारी ने 30 जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन परियोजना का केवल 40 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। बाकी काम को पूरा करने में करीब छह माह का समय लगेगा।

खोड़ा में 34 वार्डों की लगभग 12 लाख आबादी टैंकर के पानी पर निर्भर है। नगरपालिका की तरफ से प्रतिदिन एक अलग वार्ड में सुबह शाम एक-एक गंगाजल का टैंकर भेजे जा रहे हैं। बढ़ती आबादी और सीमित संसाधनों के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। आए दिन विवाद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में 18.50 करोड़ पेयजल आपूर्ति के लिए प्रस्ताव हुआ था पास
17 जनवरी को नगरपालिका में बोर्ड बैठक में 11 प्रस्ताव पास हुए थे। उसमें ही पानी के लिए 18.50 करोड़ रुपये पानी पर खर्च होने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके बाद जिलाधिकारी के साथ बैठक हुई, जिसमें 30 जून तक पेयजल पाइपलाइन, बिछाने से लेकर ट्यूबवेल और अंडर वाटर टैंक बनाकर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। 19 फरवरी से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। 17 वार्डों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने और टयूबवेल लगाने का काम शुरू हुआ। वहीं, अवर अभियंता नवनीत गुप्ता ने बताया कि सभी वार्डों में पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। अभी 17 वार्डों में पानी देने के लिए काम चल रहा है। जो वार्ड बेचे हैं उनकी डीपीआर के लिए क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका खोड़ा जलकल के अवर अभियंता नवनीत गुप्ता का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ पानी स्टोरेज टैंक बनाने का काम भी किया जा रहा है। जून में काम पूरा करने के निर्देश थे लेकिन टेंडर प्रक्रिया देर से होने की वजह से अभी 40 फीसदी काम हुआ है। अभी करीब छह माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed