{"_id":"6a382d6a7081d5729102a730","slug":"pickup-truck-falls-into-eight-foot-deep-pit-villagers-rescue-driver-safely-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-914426-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरी पिकअप, ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरी पिकअप, ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मसूरी। भूडगढ़ी रजवाहे की पटरी पर रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। आगे चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक पिकअप अनियंत्रित होकर करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, पिकअप बादलपुर (गौतमबुद्धनगर) से मसूरी एनएच-9 स्थित फैक्ट्री की ओर सामान लेने जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे वाहन रजवाहे की पटरी से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठा और गड्ढे में गिर गया। चालक शारिक पिकअप में फंस गया, जिसे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने बाद में हाइड्रा मशीन मंगवाकर पिकअप को भी बाहर निकलवाया।
पहले भी हो चुके हादसे
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की अनदेखी से रजवाहे की पटरी लगातार कट रही है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। भूडगढ़ी निवासी नाजिम ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।वहीं, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह ने बताया कि नाले के बहाव से मिट्टी कटाव हुआ है और जल्द मरम्मत कराई जाएगी। मसूरी पुलिस ने घटना की सूचना मिलने से इन्कार किया है।