सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police force remained deployed on NH-9 for the second day also

Ghaziabad News: एनएच-9 पर दूसरे दिन भी तैनात रहा पुलिस बल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police force remained deployed on NH-9 for the second day also
विज्ञापन
साहिबाबाद। नोएडा में 13 अप्रैल को प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा के बाद 14 अप्रैल को भी सुरक्षा के लिहाज से एनएच-9 पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान डीसीपी सिटी धवल जयसवाल और एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी खुद मुस्तैद रहे। वहीं, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजकरन नैय्यर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इसके अलावा छिजारसी कट, नोएडा सेक्टर-62 और खोड़ा में भी अफसर निरीक्षण करने पहुंचे।
Trending Videos


सोमवार को वेतन वृद्धि को लेकर नोएडा स्थित फैक्टरी के श्रमिकों ने प्रदर्शन के बाद आगजनी और पथराव कर दिया था। नोएडा सेक्टर-62 पर उग्र भीड़ ने दिल्ली मार्ग को जाम कर दिया था। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था कई घंटे ठप रही। भीषण जाम और वाहनों की लंबी कतारें हाइवे पर लगी थीं। इसका असर गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर भी पड़ा। भीड़ ने छिजारसी कट पर भी जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल ने खदेड़ दिया दोपहर करीब दो बजे तक जाम के हालात से राहगीरों को निजात मिल सकी। वहीं, मंगलवार को भी नोएडा में हल्का बवाल हुआ। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से सुबह करीब 8 बजे से ही छिजारसी कट के सामने पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीसीपी सिटी धवल जयसवाल ने बताया कि स्थिति को देखते हुए पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि किसी तरह की यातायात व कानून संबंधी दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed