सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The fire raged for two hours in the junkyard.

Ghaziabad News: कबाड़ गोदाम में दो घंटे तक धधकती रही आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The fire raged for two hours in the junkyard.
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के फर्रुखनगर में 14 अप्रैल की शाम करीब 3ः40 बजे प्लॉस्टिक-पॉलीथिन कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर दमकल की चार टीमें गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकल टीम की दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Trending Videos


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि निस्तौली निवासी श्रीपाल सिंह ने दिल्ली के अनीस और रिजवान को अपना प्लॉट किराये पर दे रखा है। दोनों लोग प्लॉट पर कबाड़ का काम करते हैं। सबसे ज्यादा भंडार प्लास्टिक और पॉलीथिन का था। मंगलवार शाम जमीन पर काफी दूर तक फैले गोदाम के कबाड़ में आग लग गई। प्लास्टिक और पॉलीथिन की वजह से आग की थोड़ी ही देर में विकराल हो गई। धुएं के गुब्बार आसमान में उठे तो लोगों को आग का पता चला। शुरुआत में गोदाम संचालक और कबाड़ बीनने वाले लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल टीम पहुंची। सीएफओ ने बताया कि वैशाली व कोतवाली फायर स्टेशन, रूपनगर, मोदीनगर व लोनी से वाटर टेंडर को मंगाए गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चला है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed