सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protest held against waste disposal plant.

Ghaziabad News: कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Protest held against waste disposal plant.
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा सीएनजी पंप और पेपर मार्केट क्षेत्र के पास प्रस्तावित सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) प्लांट और संभावित कूड़े के पहाड़ के विरोध में रविवार को रामलीला ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। हाथों में पोस्टर और बैनर लिए लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। आयोजित जनसभा में लोगों ने एक सुर में किसी भी सूरत में खोड़ा में सीबीजी न बनने देने की बात कही।

खोड़ा रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने हक में आवाज उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन गुणवत्ता की रक्षा के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इस दौरान बड़ी संख्या में निवासी और जनप्रतिनिधि, कॉलोनी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed