फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents of THA will soon receive the gift of an Utsav Bhavan

Ghaziabad News: टीएचए के लोगों को उत्सव भवन की जल्द मिलेगी सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Residents of THA will soon receive the gift of an Utsav Bhavan
- 22 करोड़ रुपये की लागत से जीडीए पीपीपी मॉडल पर कराएगा निर्माण
विज्ञापन


- एयर कंडीश्नरयुक्त होगा हॉल, 22 अतिथि कक्ष और अन्य सुविधाएं मिलेंगी

- जीडीए ने दो महीने में निर्माण शुरू करने का किया है दावा

चारू शर्मा
वैशाली। टीएचए के हजारों-लाखों को अब शादी-समारोह के कार्यक्रम करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बल्कि सेक्टर तीन में पहले सरकारी उत्सव भवन की सौगात मिलेगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण इस भवन पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च करके पीपीपी मॉडल पर इसका निर्माण कराएगा। प्राधिकरण का दावा है कि दो महीने में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। अहम बात यह है कि उत्सव भवन में मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों को कुछ राशि जमा करके समारोह किए जा सकेंगे। इसी तरह के कार्यक्रम के शहर के बैंक्वट हॉल में लाखों रुपये देने पड़ते हैं।
दरअसल, अब तक वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी और आसपास के टीएचए क्षेत्र में कोई सरकारी भवन नहीं है। इसलिए यहां के निवासियों को शादी-विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बैंक्वेट हॉल का सहारा लेना पड़ता है। लोगों पर आर्थिक बोझ भी पड़ता है। नए उत्सव भवन के बनने से हजारों परिवारों को सुलभ और किफायती सरकारी आयोजन स्थल उपलब्ध होगा। पीपीपी मॉडल के तहत निजी भागीदार भवन के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगा, इससे सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन

उत्सव भवन में मिलेंगी सुविधाएं
उत्सव भवन में एयरकंडीश्नगर दो बैंक्वेट हॉल, 24 अतिथि कक्ष, आधुनिक रसोई, पर्याप्त पार्किंग, स्वच्छ शौचालय और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उत्सव भवन इतना बड़ा होगा की छोटे-छोटे कई कार्यक्रम एक साथ एक समय पर किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

पीपीपी मॉडल पर बनने वाला यह उत्सव भवन टीएचए क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इससे हजारों परिवारों को कम लागत में आधुनिक आयोजन स्थल उपलब्ध हो सकेगा। - रुद्रेश शुक्ला, सहायक अभियंता, जीडीए
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed