पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roadblock in construction of new bridge near barrage; Irrigation Department denies NOC.

Ghaziabad News: बैराज के पास नया पुल बनाने पर अटका रोड़ा, सिंचाई विभाग ने नहीं दी एनओसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Roadblock in construction of new bridge near barrage; Irrigation Department denies NOC.
साहिबाबाद। वसुंधरा और सिद्धार्थ विहार योजना को जोड़ने के लिए हिंडन बैराज के पास बनने वाला चार लेन का पुल फिलहाल तकनीकी पेंच में फंस गया है। सिंचाई विभाग ने आवास विकास परिषद को बैराज के बिल्कुल करीब पुल बनाने की एनओसी नहीं दी है। परिषद अधिकारियों को नया लोकेशन तलाशे जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

गत वर्ष ही आवास विकास परिषद ने चार लेन पुल बनाए जाने का प्रोजेक्ट तैयार किया था। पुल निर्माण के लिए परिषद की ओर से 51 करोड़ का बजट भी जारी किया जा चुका है। यह पुल सिंचाई विभाग की मदद से बनाया जाना है। पुल बनाए जाने के लिए परिषद ने सिंचाई विभाग को एनओसी के लिए पत्र लिखा था और फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी सौंपी थी। सिंचाई विभाग ने तकनीकी कारणों से एनओसी देने से इन्कार करते हुए नया लोकेशन तलाशे जाने की बात कही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग का कहना है कि बैराज से महज 75 मीटर की दूरी पर ही पुल का निर्माण करना, बैराज की सुरक्षा के लिए खतरा है। इससे पहले जो रिपोर्ट बनाई गई थी उसमें यह पुल लगभग 210 मीटर लंबा और 24 मीटर चौड़ा होगा। सिंद्धार्थ विहार के सेक्टर 8 और 9 के पास शुरू होकर यह वसुंधरा के सेक्टर 2 और 3 को जोड़ेगा। वर्तमान समय में इस मार्ग पर केवल एक ही संकरी लेन मौजूद है जिसपर जाम के कारण दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
सिंचाई विभाग ने फिलहाल तकनीकी दिक्कत बताते हुए नई लोकेश की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है, इस पर हमारी टीम काम कर रही है, जल्द ही नया लोकेशन तलाश लिया जाएगा। अजय कुमार मित्तल, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed