सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scorpio hits and drags Scooty rider for some distance; case registered

Ghaziabad News: स्कूटी सवार को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारकर कुछ दूर तक घसीटा, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Scorpio hits and drags Scooty rider for some distance; case registered
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रताप विहार क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर कुछ दूरी तक घसीटने का मामला सामने आया है। हादसे में युवक के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार सिग्नल के पास की है। नूरनगर सिहानी निवासी मुकुल कंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मार्केट से पैसे लेने और देने का काम करते हैं। 15 जून को वह अपनी स्कूटी से विजयनगर मार्केट जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में प्रताप विहार सिग्नल से पहले काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि टक्कर के बाद वाहन चालक स्कूटी समेत उन्हें कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। इससे उनके हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मुकुल ने वाहन का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि पुलिस वाहन और चालक की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed