{"_id":"6a382eb0660c634c41079613","slug":"second-car-crashes-into-broken-down-vehicle-on-expressway-three-injured-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109900-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर खड़ी खराब कार से टकराई दूसरी कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर खड़ी खराब कार से टकराई दूसरी कार, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात करीब तीन बजे सड़क पर खड़ी खराब कार से पीछे से आ रही एक कार टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोग घायल हो गए।
नई दिल्ली के पालम निवासी सतीश कुमार अपने परिवार और एक दोस्त के साथ टैक्सी से हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर पहले से खड़ी खराब कार के कारण उनकी गाड़ी असंतुलित हो गई। बताया गया कि तभी एक दस टायरा ट्रक भी पास से गुजरा, जिससे बचने की कोशिश में उनकी कार खड़ी कार से जा टकराई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। हादसे में चालक सतीश कुमार, उनका दोस्त आशु तलवार और एक महिला घायल हो गए। सतीश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को मेरठ स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।