सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Secretary suspended over the matter of transporting urea bags from the cooperative society

Ghaziabad News: सहकारी समिति से यूरिया के बोरे ले जाने के मामले में सचिव निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended over the matter of transporting urea bags from the cooperative society
विज्ञापन
मोदीनगर। कादराबाद स्थित बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) बिसोखर से शनिवार को जबरन यूरिया के 350 बोरे ले जाने के मामले में विभाग ने लापरवाही बरतने पर सचिव नवनीत पवांर को निलंबित कर दिया है।

कादराबाद स्थित बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) बिसोखर में शनिवार को खाद का वितरण किया जाना था। किसान काफी समय से खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे थे। शनिवार सुबह से ही समिति पर किसान बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। किसानों ने सचिव नवनीत पवांर और सहायक लिपिक राकेश कुमार पर खाद की कालाबाजारी करने और खाद के बोरे अपने चहेतों को देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। गुस्साए किसान समिति से यूरिया के 350 बोरे उठा ले गए थे। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सहकारिता के एआर ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और सचिव नवनीत पवांर को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर जांच कमेटी गठित कर दी। सहकारिता के सहायक रजिस्ट्रार (एआर)अमित कुमार त्यागी ने बताया कि खाद वितरण की जिम्मेदारी सचिव की है। विभाग किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं करेगा। लापरवाही बरतने पर सचिव नवनीत पवांर को निलंबित कर दिया गया है। कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed