{"_id":"6ae5c0a2e3b7aed27308466d","slug":"security-guard-gm-and-engineer-among-others-named-in-copper-wire-theft-case-at-wave-city-in-ghaziabad-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: वेव सिटी में कॉपर तार चोरी का बड़ा मामला, सिक्योरिटी गार्ड, जीएम और इंजीनियर समेत कई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: वेव सिटी में कॉपर तार चोरी का बड़ा मामला, सिक्योरिटी गार्ड, जीएम और इंजीनियर समेत कई नामजद
Sat, 31 Oct 2026 03:49 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:49 PM IST
सार
गाजियाबाद के वेव सिटी स्थित राइज प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन साइट से मार्च से अब तक भारी मात्रा में कॉपर वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर सिक्योरिटी गार्ड, कर्मचारियों और ठेकेदारों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत 'प्रकृति अक्षय एंटरप्राइजेज प्रा लि' की एक कंस्ट्रक्शन साइट से मार्च महीने से लेकर अब तक धीरे-धीरे भारी मात्रा में कॉपर के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कम्पनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता ऋषभ वशिष्ठ ने थाना वेव सिटी में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी कम्पनी ने वेव सिटी की 'राइज प्रोजेक्ट' के टावर में सिविल और फिनिशिंग का काम ले रखा है। फिनिशिंग के तहत फ्लैटों के अन्दर कॉपर की केबल डाली जाती है, जिसमें कापर की वायर बड़ी मात्रा में साइट के स्टोर में रखी जाती थी। साइट पर दिन और रात की सुरक्षा का जिम्मा 'बीटीएफ सिक्योरिटी' को दिया गया था, जबकि कार्य के लिए जीएम, इंजीनियर, स्टोर कीपर, लेबर और अन्य ठेकेदार तैनात थे।
विज्ञापन
शकायत के मुताबिक, जब कम्पनी द्वारा स्टॉक चेक किया गया, तब पता चला कि साइट से भारी मात्रा में कॉपर का तार चोरी हो चुका है जिसका आकलन अभी किया जाना बाकी है और स्टाफ की जांच की जा रही है।शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि इस चोरी में बीटीएफ सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर, साइट के जीएम राजेन्द्र सिंह, इंजीनियर अंकित चौहान, स्टोर कीपर दीपक व प्रमोद, बिजली के तार लगाने वाले ठेकेदार कृष्णा कुमार व उनकी लेबर संजय राणा, पेंट ठेकेदार नौशाद व उनकी लेबर, पूर्व में तैनात रहे बाउंसर्स तथा अन्य बाहरी लोग सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि कम्पनी के अधिकृत अधिकारी ऋषभ वशिष्ठ की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपीगण बीटीएफ सिक्यूरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, जीएम राजेन्द्र सिंह, इंजीनियर अंकित चौहान, स्टोर कीपर दीपक व प्रमोद, ठेकेदार कृष्ण कुमार व लेबर कृष्ण राणा व संजय राणा पेंट ठेकेदार नौशाद अली व इनकी लेबर नाम पता अज्ञात, बाउंसर नाम पता अज्ञात व अन्य बाहरी लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज करली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।