{"_id":"6989ce30d5cfbbbe960c8e64","slug":"someone-made-a-transaction-of-rs-3-lakh-in-three-installments-from-account-of-a-retired-soldier-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: रिटायर फौजी के खाते से किसी ने तीन बार में तीन लाख का किया लेनदेन, बैंक मैनेजर ने दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: रिटायर फौजी के खाते से किसी ने तीन बार में तीन लाख का किया लेनदेन, बैंक मैनेजर ने दी सूचना
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
सेवानिवृत्त फौजी अतुल कुमार राघव ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 5 फरवरी की सुबह सामने आई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत बैंक मैनेजर ने रिटायर फौजी को फोन करके सूचना दी कि तुम्हारे खाते से तीन बार में लगभग 3 लाख रुपये का लेनदेन किया गया है, पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
Trending Videos
वेव सिटी के मानसरोवर पार्क कॉलोनी निवासी अतुल कुमार राघव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे भारतीय फौज से रिटायर हैं और उनका इंडसइंड बैंक की छपरौला ब्रांच में 15 वर्ष पुराना खाता है, उन्होंने बताया कि 5 फरवरी की सुबह लगभग 10 सवा दस बजे उनके पास बैंक मैनेजर ने फोन करके बताया कि आपके खाते से एक ही दिन 5 फरवरी को तीन ट्रांजैक्शन हुए, जिसमें पहली बार 90 हजार, दूसरी बार 67172 तथा तीसरी 1 लाख 41728 रुपये की लेनदेन की गई है। पीड़ित के अनुसार, उन्हें इन तीनों ट्रांजैक्शन की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल कुमार राघव ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित को दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।