सब्सक्राइब करें

UP: पिता की जुबां पर आया स्कूल का नाम, अब कठघरे में फेल होने का दावा; गाजियाबाद सुसाइड में सामने आया अहम तथ्य

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Feb 2026 03:32 PM IST
सार

गाजियाबाद सुसाइड में सामने आया अहम तथ्य सामने आया है। पिता की जुबां पर स्कूल का नाम आ गया है। अब कठघरे में फेल होने का दावा आ गया है। घटना के चौथे दिन चेतन ने पुलिस को बताया बेटियों का दाखिला कहां कराया था।

विज्ञापन
Ghaziabad Suicide Case father revealed school name and now claim of failure is being questioned
Ghaziabad Triple suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में हुई तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में किशोरियों की शिक्षा को लेकर अहम और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। कई दौर की पूछताछ के बाद घटना के चौथे दिन शनिवार को पिता चेतन कुमार ने पुलिस को बेटियों के स्कूल का नाम बताया है।


इसके साथ ही चेतन के शुरुआती बयान एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। वह पुलिस और पत्रकारों से बता चुके हैं कि बेटियों की पढ़ाई फेल होने के कारण छूटी। हालांकि, चेतन जिस शैक्षणिक अवधि का जिक्र कर रहे हैं, उस दौरान पूरे देश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2010 प्रभावी था। 
 
Trending Videos
Ghaziabad Suicide Case father revealed school name and now claim of failure is being questioned
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला
इसके तहत पांचवीं कक्षा तक किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जा सकता था। सवाल है कि जब नियम ही नहीं था तो किशोरियां फेल कैसे हुईं। बेटियों की मौत के बाद उनकी शिक्षा को लेकर तमाम बातें सामने आई थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Suicide Case father revealed school name and now claim of failure is being questioned
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला
चेतन ने पुलिस के साथ ही सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि तीनों बच्चियां स्कूल में फेल हो गई थीं। इसके बाद उनकी पढ़ाई छूट गई। उस समय निशिका कक्षा चार, प्राची तीन और पाखी दो में थी।
 
Ghaziabad Suicide Case father revealed school name and now claim of failure is being questioned
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि, बेटियां किस स्कूल में पढ़ रही थीं, परिवार यह नहीं बता रहा था। पुलिस के अनुसार, अब चेतन ने बताया है कि बेटियों का दाखिला शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में संचालित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में कराया था, जहां उन्होंने वर्ष 2014 से 2020 के बीच पढ़ाई की।

 
विज्ञापन
Ghaziabad Suicide Case father revealed school name and now claim of failure is being questioned
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेतन का दावा था कि बच्चियां एक-दो बार कक्षा में फेल हुई थीं। अब पुलिस स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर चेतन के बयानों की तथ्यात्मक जांच करेगी। इससे स्पष्ट होगा कि चेतन का दावा सच है या एक बार फिर उनके बयानों की परतें खुलेंगी और नए तथ्य सामने आएंगे।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed