फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenage girl lifts kanwar containing 61 liters of Ganga water

किशोरी ने उठाई 61 लीटर गंगाजल की कांवड़: हरिद्वार से जल लेकर आई 15 साल की खुशी, फूल बरसाए, भेंट की स्कूटी

Sun, 09 Aug 2026 07:24 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 09 Aug 2026 07:24 PM IST
सार

15 वर्षीय शिवभक्त खुशी चौधरी हरिद्वार से 61 लीटर गंगाजल की कांवड़ लाईं। मोदीनगर पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ और भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने स्कूटी भेंट की।

विज्ञापन
Teenage girl lifts kanwar containing 61 liters of Ganga water
खुशी लाईं 61 लीटर गंगाजल वाली कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के निवाड़ी के गांव अबूपुर निवासी शिवभक्त 15 वर्षीय खुशी चौधरी हरिद्वार से 61 लीटर गंगाजल की कांवड़ लाईं। रविवार दोपहर मोदीनगर पहुंचने पर लोगों ने खुशी चौधरी का फूल बरसाकर स्वागत किया और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया। 

विज्ञापन

गांव अबूपुर की रहने वाली खुशी चौधरी शिवभक्त है। खुशी की कैलाशपति के प्रति अटूट श्रद्धा है। खुशी हरिद्वार से 61 लीटर गंगाजल लेकर की कांवड़ लेकर रविवार दोपहर मोदीनगर पहुंची। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी मंदिर के सामने खुशी चौधरी का फूल बरसाकर स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने खुशी चौधरी को स्कूटी भेंट की। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मांगेराम त्यागी ने कहा है कि खुशी ने 61 लीटर गंगाजल की कांवड़ लाकर साबित कर दिया कि श्रद्धा और हौसले के सामने उम्र मायने नहीं रखती।

विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कोमल पंवार,एसएचओ आंदन प्रकाश मिश्रा और संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने खुशी को स्कूटी की चाबी सौंपी। इस अवसर पर गौरव शर्मा, मुकेश त्यागी, सुदेश कुमार, आकाश, उदय, चेतन त्यागी, फिरोज, इरफान और रिंकू त्यागी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed